Connect with us

वाराणसी

माटीकला कारीगरों को मिलेगा सम्मान, सात दिसंबर को सारनाथ में मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रजापति समाज के कारीगरों के जीवन स्तर को सुधारने, उनकी आय दोगुनी करने और उनमें प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, यूपी सिंह ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, वाराणसी मण्डल के तहत, माटीकला के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम 7 दिसंबर, शनिवार को आयोजित होगा। कारीगरों के उत्कृष्ट उत्पादों के आधार पर चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।

पुरस्कार राशि निम्नानुसार है:

प्रथम पुरस्कार: 15,000

द्वितीय पुरस्कार: 12,000

Advertisement

तृतीय पुरस्कार: 10,000

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 07 दिसंबर को अपराह्न 1:00 बजे टूरिस्ट बंगला, सारनाथ के परिसर में आयोजित होगा। विजेताओं को मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में उमेश कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग, वाराणसी मण्डल, मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग, वाराणसी, अरुण कुमार कुरील, सहायक निदेशक, हथकरघा, नागेंद्र राम, सहायक निदेशक, रेशम व इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी मण्डल के अंतर्गत समस्त जनपदों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page