Connect with us

गाजीपुर

महिला पर कैंची से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर पुलिस ने जौनपुर मोड़ से दबोचा, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा, पुलिस टीम ने की कार्रवाई

सैदपुर (गाजीपुर)। थाना सैदपुर पुलिस ने महिला पर कैंची से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीभगवान पासी उर्फ भोभल (56 वर्ष) निवासी भीमापार, थाना सैदपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना सैदपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को जौनपुर मोड़, भीमापार से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल शुभम सिंह तथा कांस्टेबल अमित वर्मा शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page