Connect with us

गाजीपुर

सादात में निकली ‘स्कूल चलो अभियान’ की जागरूकता रैली

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों ने शिक्षा का दिया संदेश

शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों से की गई अपील

सादात (गाजीपुर)। शिक्षा क्षेत्र सादात में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह, सीएम फेलो बृजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली बीआरसी सादात से प्रारंभ होकर प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय टाउन एरिया, सादात बाजार, मुख्य चौराहा एवं ब्लॉक परिसर से होते हुए पुनः बीआरसी पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती, प्राथमिक विद्यालय सादात, कंपोजिट विद्यालय मजुई, प्राथमिक विद्यालय मजुई तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में शिक्षा जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर “हर बच्चा स्कूल जाए, पढ़-लिखकर देश बनाए” और “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल एआरपी रविन्द्र प्रताप, एआरपी सुधीर यादव, रमेश राय, मनोज मिश्रा, सुभाष यादव, विश्वासमणि सिंह, विवेक यादव, संतोष सिंह, संजय प्रताप बरनवाल, महेंद्र राम, मनोज यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश राम, अवनी कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने सक्रिय सहयोग किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page