वाराणसी
महाकुंभ 2025: वाराणसी जंक्शन पर खाद्य सुरक्षा जांच अभियान शुरू
वाराणसी। महाकुंभ 2025 की तैयारी के तहत वाराणसी जंक्शन पर खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने किया।
जांच के दौरान रेलकुच रेस्टोरेंट से पहला सैंपल लिया गया, जो कि दाल में उपयोग होने वाला तड़का (चॉप्ड ग्रेवी) था।
वेंडर का नाम: राजू पासवान
ठेकेदार का नाम: पूनम एंटरप्राइजेज
सैंपल का प्रकार: चॉप्ड ग्रेवी
मेडिकल कार्ड की वैधता: 18 अक्टूबर 2025 (हालांकि निरीक्षण के समय इसकी भौतिक प्रति उपलब्ध नहीं थी)।
एफएसएसएआई लाइसेंस: उपलब्ध और वैध पाया गया।
इसके अलावा, प्लेटफॉर्म 8/9 पर स्थित कैटरिंग स्टाल से समोसा और चना सब्जी के सैंपल लिए गए।
वेंडर का नाम: अनुराग सिंह
ठेकेदार का नाम: एम/एस होटल धरम राज
सैंपल का प्रकार: समोसा और चना सब्जी
मेडिकल कार्ड की वैधता: 6 जून 2025 (भौतिक प्रति उपलब्ध थी)।
एफएसएसएआई लाइसेंस: उपलब्ध और वैध पाया गया।
इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई) प्रशांत पंसारे और संजीव खरे भी उपस्थित रहे, जिन्होंने यह कार्यवाही सुनिश्चित की। वाराणसी रेल प्रशासन यात्रियों को स्वस्थ और सुरक्षित खानपान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के गुणवत्ता जांच अभियान जारी रखेगा।
