Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ में तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने कसी कमर

Published

on

Loading...
Loading...

नगर निगम और वीडीए की ओर से भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और साफ सफाई का समुचित प्रबंध

वाराणसी (जयदेश)। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान तीर्थ यात्रियों, साधु-संतों और सनातन धर्म के अनुयायियों की सेवा के लिए काशीवासियों के साथ हिंदू युवा वाहिनी ने पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को मैदागिन स्थित गोरखनाथ टीला परिसर में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी और वीडीए के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने बताया कि महाकुंभ में काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा प्रदान की जाएगी।गोरखनाथ टीला परिसर में ठहरने, जलपान और भोजन की व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

Loading...

उन्होंने कहा कि वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम मिलकर सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम सुनिश्चित करेंगे। इन दोनों संस्थाओं की टीम महाकुंभ के दौरान सक्रिय रहेगी और शहर में सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page