Connect with us

पूर्वांचल

महाकुंभ : बनारस-रामबाग रेल खंड पर बढ़ेंगी सुविधाएं, डीआरएम का दौरा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अब्दुल वाहिद

भदोही। प्रयागराज संगम में लगने वाले आगामी महाकुम्भ मेला-2025 में श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़  के दृष्टिगत मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमता एवं समुचित सुविधा प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो निरीक्षण किया।       

मंडल झूंसी एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों का गहन निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने मेला यात्रियों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन यात्री आरक्षण केन्द्र, अनारक्षित टिकट काउंटर, अस्थाई फ़ूड एवं वाटर वेंडिंग स्टॉलों, प्रतीक्षालयों, अतिरिक्त प्रवेश और निकास मार्ग, स्थाई एवं अस्थाई प्लेटफार्मों, यात्री शेड, आरसीसी बेंचेस, पैदल ऊपरीगामी पुल, अस्थाई प्रतीक्षालयों, सीसी टीवी सर्विलांस, भीड़ प्रबंधन हेतु नियंत्रण कक्ष तथा यात्री सुविधा विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया।      

इस दौरान एक औपचारिक वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रयागराज रामबाग में आगामी कुम्भ मेला में अनुमानित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। मेला यात्रियों की सुरक्षा एवं अधिकतम सुख-सुविधाएं प्रदान करना रेल प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसके लिए प्रयागराज रामबाग में अतिरिक्त पैदल रैम्पयुक्त उपरिगामी पुल का निर्माण, प्लेटफार्मों पर तीन अदद लिफ्ट का प्रावधान, अस्थाई स्टेबलिंग लाइन का प्रावधान,मेला स्पेशल चलाने हेतु प्लेटफार्म का निर्धारण, मेला प्राधिकरण अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जरूरत के मुताबिक सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।       

उन्होंने बताया कि इस बार मेला स्पेशल ट्रेनों में ईएमयू रैकों का प्रयोग किया जाएगा इससे इंजन रिवर्स करने की समस्या नहीं होगी। इसके पूर्व झूंसी स्टेशन पर उन्होंने सेकण्ड एन्ट्री गेट के सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहे यात्री प्रतीक्षालय,बाउन्ड्री वाल, हाई मास्ट लाइट, अस्थाई शौचालय, रात्रि के आने -जाने के लिए सड़कों का गुणवत्ता से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को यात्री संबंधित दिशा-निर्देश दिया। इसके उपरान्त उन्होंने रेल विकास कार्यालय में झूंसी-दारागंज के मध्य बन रहे गंगा रेल ब्रिज का मंडलीय अधिकारियों एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ प्रगति की समीक्षा की।       

Advertisement

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिंगलन एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंन) हीरालाल, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page