Connect with us

पूर्वांचल

मगरमच्छ ने बालक को दबोचा, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। मूर्तियां गांव में ग्रामीणों की तत्परता से एक बालक की जान बच गई। अगर ग्रामीणों ने जरा से भी देरी की होती तो तब तक मगरमच्छ बच्चे को अपना निवाला बन चुका होता‌।

Loading...

जानकारी के अनुसार, यूपी के सोनभद्र जिले के घोरावल के कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा पुलिस चौकी अंतर्गत मूर्तियां गांव की बंधी में मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान मगरमच्छ ने 11 साल के बालक पर हमला बोल दिया। वह बंधी के किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक मगरमच्छ ने लवकुश का बायां हाथ जबड़े में जकड़ लिया। जबड़े में जकड़कर मगरमच्छ बालक को पानी में खींचकर ले जाने लगा, मगर वहां मौजूद अन्य बच्चों और ग्रामीणों ने लाठी से मगरमच्छ को पीट कर किसी तरह बच्चे को मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकाला। उसे सीएचसी पर उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।डॉक्टर के मुताबिक, लवकुश के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। पैर और पीठ में भी जख्म हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page