Connect with us

वाराणसी

मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं दयाशंकर मिश्र दयालु ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की

Published

on

Loading...
Loading...

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सड़को के निर्माण कार्य मे अनियमितता बरते जाने पर पीडब्ल्यूडी के अभियंता की जमकर लगायी क्लास

सरकारी भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाना प्राधिकरण सुनिश्चित कराये-दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

   वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सड़को के निर्माण कार्य मे अनियमितता बरते जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए पीडब्ल्यूडी के अभियंता की जमकर क्लास लगायी। गड्ढामुक्ति के लिये बनाये गये प्रस्तावों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त न करने और मनमाने तरीके से प्रस्ताव बना दिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आज ही जनप्रतिनिधियों से टेलीफोन पर वार्ता कर उनके क्षेत्र की जरूरत के अनुसार सड़कों के गड्ढा मुक्ति की जानकारी कर संबंधित प्रस्ताव में शामिल किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन निर्माण एवं विकास कार्यों को शासन की मंशा के अनुरूप युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर प्राथमिकता पर पूरा कराये जाने हेतु विभागीय अभियंताओ को निर्देशित किया है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को समय से पूर्ण होने पर उसका लाभ जनसामान्य को मिलने लगता हैं। वही विलम्ब होने पर बिनावजह परियोजना की तो बढ़ती ही हैं, कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित होता हैं। वही आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बगैर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किये परियोजना बनाने तथा भविष्य में  उसका बार-बार विस्तार किये जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बगैर जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किये जब तक डीपीआर बनती रहेगी, इस प्रकार की समस्या होती रहेगी। उन्होंने कड़े शब्दों में बगैर जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किये कोई भी डीपीआर न बनाये जाने की हिदायती दी।
    मंत्रीद्वय रविंद्र जायसवाल एवं दयाशंकर मिश्र 'दयालु' शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। आज पूरे तेवर में रहे दोनों मंत्री और जमकर लगायी अधिकारियों की क्लॉस। विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, जल संस्थान, नगर निगम व विधुत विभाग के अधिकारी रहे निशाने पर। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने पर विशेष जोर देते हुए सड़क की पटरियों एवं नालियों पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर मुक्त कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने खोजवां मार्ग पर अतिक्रमण को बार-बार निर्देश के बावजूद अब तक न हटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के अधिकारी को दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश दिया। कमच्छा तिराहा पर फल के दुकानदारो द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण के कारण रोजाना लग रहे जाम पर भी नाराजगी जताई तथा तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का निर्देश देते स्थानीय पुलिस के लोगों को इसके लिए ताकीद किए जाने का निर्देश दिया। सड़को के गड्ढामुक्ति के लिए नटनिया माई मंदिर से शिवपुर बाईपास तक दो वर्ष पूर्व विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए सीसी रोड मार्ग के लिए प्रस्ताव बनाए जाने पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी खानापूर्ति कर रहा हैं।उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को शनिवार को मौके पर साथ चलने का निर्देश दिया। उन्होंने पहड़िया काली माता मंदिर व लहरतारा मार्ग पर व्यवहारिक तरीके से काफी ऊँची सड़क निर्माण कराये जाने पर भी नाराजगी जताई तथा नियमानुसार सड़क निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मोहन सराय हाईवे मार्ग के क्षतिग्रस्त एवं गङ्ढों का नियमित तरीके से मरम्मत न कराए जाने पर नाराजगी जतायी।

उन्होंने ग्राम सचिवालयों में सरकार की संपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया। सरकार के संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु शहरी क्षेत्र के लोगों की सुविधा हेतु कलेक्ट्रेट, विकास भवन एवं नगर निगम में ‘हेल्प डेस्क’ बनाए जाने का निर्देश दिया। जहां पर सहज सेवा केन्द्रों की भांति लोगों को सुविधा निःशुल्क मिल सके। उन्होंने मीटर रीडिंग के लिए घरों पर जाने वाले कर्मियों को बगैर आई कार्ड एवं वर्दी के दो से अधिक संख्या में कत्तई न जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए पुलिस के अधिकारियों को इस पर कड़ी नजर रखे जाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोदौलिया, लहुराबीर, अर्दलीबाज़ार, भोजूबीर आदि शहर के अन्य मुख्य बाज़ारों में विशेष कर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने पर भी विशेष जोर दिया
मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीबों के लिये केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा 400 से अधिक व किसानों के लिए 56 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। लेकिन जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से कतिपय वास्तविक पात्र लोग वंचित रह जाते हैं। उन्होंने ग्राम सचिवालयों में योग्य लोगों की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया। ग्राम सचिवालयों में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का डिस्प्ले किया जाए। उन्होंने अमृतसरोवर के किनारे-किनारे पाथवे एवं पौधारोपण कराए जाने का निर्देश देते हुए पौधरोपण के दौरान औषधि एवं फलदार वृक्ष लगाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सचिव विकास प्राधिकरण को सभी सरकारी भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाना सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृत करने के दौरान वाटर हार्वेस्टिंग लगाए जाने की अनिवार्यता होने के बावजूद इसकी अनदेखी होने पर नाराजगी जताते हुए इसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराई जाने का निर्देश दिया। इंटरलॉकिंग में प्रयोग होने वाले ईट का निर्माण मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। गोआश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने आश्रय स्थलों पर रह रहे पशुओं के लिए नेपियर घास के अलावा अन्य घास भी लगाए जाने का निर्देश दिया। जिससे वहां रह रहे पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। आयुष्मान कार्ड पात्र शत-प्रतिशत लोगों का अभियान चला कर बनाए जाने का निर्देश दिया। हर घर नल योजना के अंतर्गत 434 ग्राम पंचायत में बनाये गये पानी की टंकियों से नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही पेयजल की महत्ता एवं इसका दुरुपयोग ने करने के बाबत जानकारी संबंधित सूचनाये डिस्प्ले कराये जाने का भी निर्देश दिया।
मंत्रीद्वय ने वर्तमान समय में फीवर एवं डेंगू से पीड़ित लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जाने के साथ-साथ लोगों की जरूरत के अनुसार ब्लड एवं प्लेटलेट की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय एवं दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक की 60 यूनिट स्टोरेज क्षमता के वृद्धि पर विशेष जोर देते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जरूरत पड़ने पर विधायक निधि से उपकरण आदि सामग्री क्रय किए जाने हेतु धनराशि उपलब्ध कराए जाने का भी भरोसा दिया।
बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page