Connect with us

खेल

भारत की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, 2-1 से हराकर दर्ज की लगातार 5वीं जीत

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को चीन में हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेले गये एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के आखिरी राउंड रॉबिन मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया है। यह टीम इंडिया का लगातार 5वीं जीत थी। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने दो गोल, जबकि पाकिस्तान की ओर से नदीम अहमद ने मैच में पहला गोल दागा। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवां मैच जीता है। पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 और कोरिया को 3-1 से हराया।

भारत के साथ इस टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 16 और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर किए गोल मुकाबले के दौरान पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले का पहला गोल पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में पाकिस्तान के अहमद नदीम ने किया। यहां शाहीन ने शॉट खेलते हुए डी के अंदर बॉल डाली थी, जिसे नदीम ने डिफ्लेक्ट करके गोल कर दिया। इसी के साथ पाकिस्तान इस मुकाबले में 1-0 से आगे हो गया।

Advertisement

इसके बाद 13वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कन्वर्ट करके बराबरी कर ली। हरमनप्रीत सिंह ने गोल पोस्ट के राइट कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक करके गोल किया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत (19वें मिनट) में भारत को कप्तान हरमनप्रीत ने बढ़त दिला दी। अभिषेक के इंजेक्ट पर हरमनप्रीत ने गोल पोस्ट के सेंटर में शॉट लिया। यही गोल निर्णायक साबित हुआ और भारत ने शानदार जीत दर्ज की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page