वाराणसी
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
घर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट किया, संगठन की मजबूती में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका को बताया अहम
वाराणसी।भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सोमवार को बूथ संख्या 399 के अध्यक्ष आशीष मौर्य तथा बूथ संख्या 398 के कार्यकर्ता अविनाश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
‘बूथ ही संगठन की आधारशिला’
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित बूथ कार्यकर्ता हैं। बूथ ही संगठन की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। संगठन की सफलता का श्रेय बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है।
संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान
प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, डॉ. अनुपम गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह सनी, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, भैया लाल सोनकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
