Connect with us

गाजीपुर

भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई

Published

on

Loading...
Loading...

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी में व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुई चर्चा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के बाद कल्याण सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रवादी विचारों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रतीक थे। उनका त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू जी कल्याण सिंह हिंदुत्व और सुशासन के पर्याय थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित रहा। वहीं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा, प्रशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रमोद राय, दयाशंकर यादव, ऋषभ राय, गौरव श्रीवास्तव, शनि चौरसिया, नंदू कुशवाहा, विनीत शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, मन्नू राजभर और सरदार रणवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page