Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

दहिनवर और कबीरपुर गांव के रहने वाले हैं आरोपी, विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा

भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना भांवरकोल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 132/2026 में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिमन्यू भारती उर्फ मोनू उर्फ मन्नू (23) पुत्र बब्बन राम, आशीष भारती (22) पुत्र जगदयाल राम, रोहित कुमार (23) पुत्र बब्बन राम और भीमसेन कुमार भारती (22) पुत्र जगदयाल राम, सभी निवासी ग्राम दहिनवर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर के रूप में हुई है।

वहीं पांचवें आरोपी राजेश कुमार (25) पुत्र हरिनाथ राम निवासी ग्राम कबीरपुर, थाना भांवरकोल, गाजीपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पांचों आरोपियों का संबंधित मुकदमे के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास फिलहाल दर्ज नहीं मिला है। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page