Connect with us

गाजीपुर

भांवरकोल के गणमान्यजनों ने कोलकाता पहुंचकर राज्य मंत्री उमेश राय का किया भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

मंत्री बनने के बाद पहली मुलाकात में गृह क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान, कार्यकाल की सफलता की कामना

भांवरकोल (गाजीपुर)। पश्चिम बंगाल सरकार में शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों तथा संसदीय कार्य विभाग के राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद हावड़ा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उमेश राय का उत्तर प्रदेश से कोलकाता पहुंचे गणमान्यजनों ने भव्य स्वागत किया। गाजीपुर के भांवरकोल और बलिया से पहुंचे लोगों ने मंत्री को फूल-मालाओं से सम्मानित कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्राथमिक विद्यालय बीरपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक राजेश यादव, सहायक अध्यापक सुशील कुमार राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू यादव, बलिया के व्यवसायी राजीव सिंह, कारोबारी ओम प्रकाश यादव, बलवंत सिंह तथा बलिया ट्रक यूनियन संघ के जिला अध्यक्ष महेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उमेश राय के उज्ज्वल भविष्य और मंत्री पद के कार्यकाल की सफलता की कामना की। अपने गृह क्षेत्र से पहुंचे लोगों को देखकर राज्य मंत्री उमेश राय के चेहरे पर भी आत्मीय प्रसन्नता दिखाई दी।

बताया गया कि उमेश राय की जन्मभूमि गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र स्थित लोहारपुर पलिया गांव है। गृह क्षेत्र और जिले से जुड़े लोगों के कोलकाता पहुंचकर स्वागत करने से यह मुलाकात उनके लिए आत्मीय और भावुक क्षण रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page