Connect with us

भदोही

भदोही में 50 प्वाइंटों पर चला वाहन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

1130 वाहनों की जांच, 190 पर तीन सवारी और बिना हेलमेट में कार्रवाई

यक्ष ऐप से 126 संदिग्धों का सत्यापन, नशे में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा

भदोही। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भदोही पुलिस का सात दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में रविवार को अभियान के सातवें दिन जिले के सभी 50 निर्धारित चेकिंग प्वाइंटों पर सघन जांच की गई।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1130 वाहनों की जांच की। इनमें तीन सवारी बैठाकर चलने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 190 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने वाले पांच चालकों की जांच कर कार्रवाई की गई। वहीं बिना नंबर प्लेट के 10 वाहनों पर कार्रवाई हुई।

यक्ष ऐप से 126 लोगों का सत्यापन

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों की पहचान के लिए यक्ष ऐप के माध्यम से फेस मिलान और सत्यापन भी किया। अभियान के दौरान कुल 126 लोगों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन पर 46 अन्य चालान और सीजर की कार्रवाई की गई।

Advertisement

50 चेकिंग प्वाइंटों पर सात दिन चला अभियान

पुलिस के अनुसार विशेष अभियान तीन से नौ अगस्त तक प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे के बीच चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों में तीन सवारी, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई।

भदोही पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, तीन सवारी न बैठाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहन के कागजात व नंबर प्लेट दुरुस्त रखें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page