Connect with us

भदोही

भदोही पुलिस को मिला हाईटेक सर्विलांस कक्ष, एसपी ने किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। जनपद में अपराध नियंत्रण, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी (आईपीएस) ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय परिसर में नवनिर्मित आधुनिक सर्विलांस कक्ष का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से उद्घाटन किया। उन्होंने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर इस हाईटेक सर्विलांस कक्ष को तकनीकी पुलिसिंग टीम को समर्पित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बदलते समय में अपराधियों के तौर-तरीकों के साथ पुलिस को भी तकनीकी रूप से लगातार सशक्त होना आवश्यक है। आधुनिक सर्विलांस कक्ष के संचालन से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी, साइबर फ्रॉड के मामलों के त्वरित निस्तारण, अपराधियों की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग तथा तकनीकी विश्लेषण में तेजी आएगी।

Loading...

उन्होंने बताया कि अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई और जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में सर्विलांस प्रभारी सहित कैंप कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस नई तकनीकी इकाई की शुरुआत का स्वागत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page