जौनपुर
विश्वम्भर वर्मा शनि बने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
सुभासपा कार्यकर्ताओं ने मारिकपुर बाजार में किया स्वागत, नई जिम्मेदारी पर जताया आभार
चंदवक, जौनपुर। चिटको गांव निवासी विश्वम्भर वर्मा शनि को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अनुमोदन पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने उनकी नियुक्ति की है।
मारिकपुर बाजार में स्वागत
नियुक्ति की जानकारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चंदन राजभर के नेतृत्व में मारिकपुर बाजार में विश्वम्भर वर्मा शनि का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
जिम्मेदारी निभाने का भरोसा
विश्वम्भर वर्मा शनि ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और मनोयोग से निभाने का प्रयास करेंगे।
कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सूरज राजभर, प्रदेश सचिव अनुज चौहान, पिंटू सिंह, शुभम सिंह, चिंटू सिंह, बजरंगी राजभर, जितेंद्र, बोधी, पीएन कहार, आरके राम और शिवशंकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
