Connect with us

चन्दौली

भंडारे के साथ सोलह दिवसीय लक्ष्मी पूजा का समापन

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। राधाष्टमी से प्रारंभ हुए महालक्ष्मी का 16 दिवसीय पूजा स्थानीय जाटिया धर्मशाला में आयोजित किया गया था, जिसका सफल समापन मातृनवमी के सायं आरती, हवन पूजन के बाद माता लक्ष्मी के ख़ज़ाना, प्रसाद वितरण हुआ। तत्पश्चात माता रानी का भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों भक्तों ने भाग लिया। इसके 16 दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम की आरती के साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया जाता रहा।

उक्त आयोजन में मुख्य आयोजक एवं आचार्य प० अमित पुरोहित (राजू गुरु) तथा सहायक के रूप में राहुल तिवारी, अमित चतुर्वेदी, कृष्ण कांत नायर, प० बालकृष्ण झा रहे।

Loading...

इसके सफल आयोजन में सर्वश्री जयप्रकाश शर्मा (मुन्ना गुरु), दिवाकर मिश्रा, अजय रॉय गांगुली, शिवकुमार पप्पू, जयकिशन, दीपक ओझा, शिवम मिश्रा, शुभम पांडेय, राहुल मिश्रा, सूरज मोदनवाल, चंदन विश्वकर्मा, कृष्णा, सोनू, विवेक रस्तोगी, सचिन गुप्ता, विनय जायसवाल, आलोक आयुष जायसवाल इत्यादि लोगों का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page