Connect with us

शिक्षा

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां शुरू, फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत पहली बार सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन नई शिक्षा नीति के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा में मेजर और माइनर दोनों विषयों के पेपर शामिल होंगे। छात्रों को किसी भी समस्या के मामले में परीक्षा नियंता कार्यालय से संपर्क की सुविधा दी गई है।

बीएचयू में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू है और परीक्षा में शामिल होने के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

छात्रों को फॉर्म और फीस की रसीद की हार्ड कॉपी परीक्षा नियंता कार्यालय में जमा करनी होगी। डीन, विभागाध्यक्ष और प्राचार्य इस बात का ध्यान रखें कि हार्ड कॉपी जमा करने से पहले छात्रों द्वारा भरे गए विषयों की जांच अवश्य कर लें। यह सूचना स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के छात्रों के लिए जारी की गई है। इसमें पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर के वर्तमान और पूर्व छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

इस बार नई शिक्षा नीति के तहत यूजी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 16 दिन में पूरी की जाएगी। कुल परीक्षा अवधि 16 से 32 दिन के बीच होगी और दो पेपर के बीच अंतराल दो दिन से अधिक नहीं रखा जाएगा।

परीक्षा कार्यक्रम:

Advertisement

यूजी पांचवें सेमेस्टर: 20 नवंबर – 24 दिसंबर

यूजी पहले सेमेस्टर: 8 जनवरी – 24 जनवरी

पीजी पहले सेमेस्टर: 8 दिसंबर – 10 जनवरी

यूजी तीसरे सेमेस्टर: 8 – 24 दिसंबर

पीजी तीसरे और यूजी पांचवें सेमेस्टर: 20 नवंबर – 24 दिसंबर

Advertisement

छात्र और छात्राएं परीक्षा पोर्टल https://bhuonline.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page