Connect with us

राज्य-राजधानी

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने से एक मजदूर की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

पटना। बिहार के सुपौल में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कोसी नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा कई के दबे होने की आशंका है। बताया गया है कि, सुपौल जिले में कोसी नदी पर एक पुल का कार्य चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को प्रातः पुल का गार्डर यानी स्लैब गिर गया। यह घटना लगभग 7:00 हुई थी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्लैब के नीचे 30 अन्य मजदूरों की दबे होने की आशंका व्यक्त की गई है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि, भेजा और बकोल के बीच मारीच के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गय। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और 9 घायल हो गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है।प्रतिदिन की तरह सुबह काम शुरू था। इसी बीच बड़ी गाड़ी से स्लैब लोड कर वहां लाया गया था और क्रेन के सहारे उसे सेट किया जा रहा था, इसी बीच घटना घट गई। एक पिलर के धड़ाम से गिरने से वहां ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया फिर आसपास के लोग वहां से भागने लगे। जानकारी के अनुसार 152, 153 और 154 के बीच के पिलर का गार्डर गिरा है। 1200 करोड़ की लागत से इस पुल को बनाया जा रहा है। इस घटना से भारी क्षति हुई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page