Connect with us

गाजीपुर

बिजहरी में महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति का 24 घंटे का हुआ प्रवास

Published

on

Loading...
Loading...

रामहित यात्रा के दौरान बिजहरी में चला एक दिवसीय स्वच्छता अभियान, पुलिस रही मुस्तैद

सादात (गाजीपुर)। ग्राम सभा बिजहरी, ब्लॉक सादात में रामहित यात्रा के निमित्त परम पूज्य महामंडलेश्वर पवहारी श्री भवानी नंदन यति जी महाराज, सिद्ध पीठ हथियाराम मठ का 24 घंटे का ग्राम प्रवास श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो रहा है।

प्रवास के दौरान 5 तारीख के साय काल प्रवचन के रूप में आशीर्वाद तत्पश्चाप रात्रि विश्राम और सुबह गुरुजी द्वारा विधिवत पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद 11:30 बजे शिष्य मंडली को प्रवचन के माध्यम से आशीर्वाद प्रदान किया गया। दोपहर पश्चात शिष्यों को मंत्र दीक्षा (गुरमुख) दी गई।

सायंकाल 4 बजे बिजहरी से हुरमुजपुर ग्राम सभा के लिए रामहित यात्रा रवाना हुई, जहां बिजहरी के शिष्यों ने जयकारों के साथ गुरुजी को विदाई दी। वहीं बिजहरी के शिष्यों ने जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में गुरुजी का भव्य स्वागत किया।

यह रामहित यात्रा प्रत्येक तीन वर्ष में गुरु-शिष्य परंपरा के निर्वाह हेतु विभिन्न ग्राम सभाओं में आयोजित होती है। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात रहा।

Advertisement

आयोजन मंडल की ओर से शैलेश सिंह, सत्य प्रकाश पांडे शिव प्रसाद दुबे राधेश्याम चौहान विनोद सिंह अखिलेश सिंह विजयपाल पप्पू सिंह चंद्रशेखर उर्फ मुराद सिंह ओमप्रकाश प्रजापति मनीष यादव विनोद पांडे उर्फ पुजारी संतोष दुबे ने गुरुजी के सानिध्य में गुरु जी के आए हुए सहयोगियों का शिष्य मंडल का अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सभा के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page