Connect with us

वाराणसी

बाल सुधार गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, पिता पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित किशोरी बाल सुधार गृह में एक किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या बताया। किशोरी के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किशोरी की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटियल जांच के निर्देश दिए हैं। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। किशोरी सितंबर 2024 में पास्को एक्ट के मामले में यहां लाई गई थी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि जौनपुर के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बुधवार को बाथरूम के शावर से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर किशोरी गृह के कर्मचारी उसे एलबीएस अस्पताल रामनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मजिस्ट्रेटियल जांच के निर्देश दिए हैं। किशोरी को सितंबर 2024 में जौनपुर से यहां लाकर रखा गया था। जौनपुर न्यायालय में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। किशोरी ने कई प्रतियोगिताओं में गायन और डांस के क्षेत्र में अवॉर्ड भी जीते थे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पिता जेल में बंद है। पिता पर यातना देने का भी आरोप है। फिलहाल आत्महत्या के मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page