Connect with us

वाराणसी

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए ट्रेन मैनेजर, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर देर रात 2.15 बजे राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रेन मैनेजर पंकज कुमार श्रीवास्तव (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता समेत अन्य रेल अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और सुबह तक वहीं मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या-20503 राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से विलंबित होकर बुधवार की देर रात 2.19 बजे प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची।

Loading...

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के खड़ी रहने के दौरान पंकज अचानक रेलवे लाइन की तरफ से ट्रेन की पिछली बोगी के नीचे आ गए। घटना के वास्तविक कारणों की जांच कराई जा रही है। पंकज की वाराणसी से इस ट्रेन में अगले गंतव्य तक ड्यूटी लगी थी। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में ट्रेन मैनेजर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे में पंकज का दाहिना हाथ कटने की खबर आयी है। वहीं, परिचालन विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए दूसरे ट्रेन मैनेजर एम. जी. खान को भेजा, जिसके बाद रात 3.03 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन 36 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page