Connect with us

अपराध

बदमाशों ने फायरिंग कर मचाई दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ विकास सिंह (ब्यूरो चीफ, जौनपुर)

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईपार रोड पर स्थित बिसावां (बरिया की पाही) के पास बीती रात अपाचे बाइक सवार दबंग बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी कुंवरचंद पर फायरिंग कर दिया। इस हमले में व्यवसायी बाल-बाल बच गया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से निकली गोली पास खड़ी एक पिकअप जा लगी। सूचना पर मौके से पहुँची पुलिस को छानबीन के दौरान चार खोखा बरामद हुआ‌।

Loading...

फायरिंग की इस घटना से मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना से क्षेत्रीय लोग दहशत में हैं। वहीं इस घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि गल्ला व्यवसायी पर हुई फायरिंग की संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page