Connect with us

वायरल

प्रयागराज में होटल के कमरे में मिली बनारस के वकील की लाश

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बनारस के वकील विजय कुमार मिश्रा (40 वर्ष) का शव मिला है। विजय कुमार मिश्रा अपने बार काउंसिल आईकार्ड का नवीनीकरण कराने के उद्देश्य से प्रयागराज आए थे। शुक्रवार रात होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने उनका शव बरामद किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बनारस के गंगोत्री नगर कॉलोनी शिवपुर के निवासी विजय कुमार मिश्रा वाराणसी बार एसोसिएशन के सदस्य थे। वे प्रयागराज में ठहरे हुए थे लेकिन जब उनकी पत्नी ने शुक्रवार को कई बार कॉल किया और कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने वाराणसी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने प्रयागराज पुलिस को सूचित किया और मामले की जांच शुरू की गई।

कमरे में दरवाजा बंद, अंदर मिली लाश –
प्रयागराज पुलिस जब होटल में पहुंची तो उन्होंने होटल के कर्मचारियों से जानकारी ली जिसमें पता चला कि विजय कुमार का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर कमरे के भीतर उनका शव नजर आया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राम आश्रय के मुताबिक, वकील विजय कुमार मिश्रा की गर्दन मुड़ी हुई स्थिति में थी जिससे गिरने का संदेह पैदा होता है। उनकी असल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

मां के निधन के बाद मानसिक रूप से परेशान –
विजय कुमार के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उनकी मां की बीमारी के कारण निधन हो गया था जिससे वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page