वाराणसी
प्रधानमंत्री पर बयान को लेकर घिरे अजय राय, चौक थाने में केस दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ थाना चौक पुलिस ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई आर्यन पांड्या की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की। तहरीर में वायरल वीडियो का उल्लेख किया गया है, जिसमें अजय राय एक काली फार्च्यूनर में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
Loading...
आरोप है कि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। प्रार्थी ने इसे निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध के समान है।
Continue Reading
