Connect with us

वाराणसी

BHU : ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह को लोकायुक्त का समन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश लोकायुक्त ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह को भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के मामले में समन जारी किया है। उन्हें चार जून को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता राजनारायण मौर्य द्वारा लोकायुक्त में दायर परिवाद के बाद सामने आया। शिकायत में प्रो. सौरभ सिंह पर ट्रॉमा सेंटर में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और आयुष्मान भारत योजना की धनराशि में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त लगभग 11.61 करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग में अनियमितता बरती गई।

शिकायत के अनुसार योजना का लाभ अपात्र व्यक्तियों, निजी परिचितों और संदिग्ध लोगों तक पहुंचाया गया। यह भी कहा गया है कि सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत संचालित अमृत फार्मेसी से करीब 1.31 करोड़ रुपये की खरीद दर्शाई गई, जबकि 10 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद निजी फर्मों से की गई।

आरोपों में यह भी शामिल है कि स्वीकृत सूची में शामिल नहीं होने वाली दवाइयों, उपकरणों और अन्य सामग्री का भुगतान भी आयुष्मान योजना की राशि से किया गया। शिकायत में दावा किया गया है कि प्रो. सौरभ सिंह की बेनामी संपत्तियों की जांच आयकर विभाग द्वारा की जा रही है और उनके बैंक लेनदेन व संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

प्रो. सौरभ सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें दुर्भावनापूर्ण बताया है। उनका कहना है कि बीएचयू उत्तर प्रदेश लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता और उन्हें किसी प्रकार का समन प्राप्त नहीं हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page