गाजीपुर
पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
भदौरा स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान गहमर पुलिस को मिली सफलता
दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक श्री गामालाल अपनी टीम के साथ भदौरा स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना गहमर में दर्ज एक मामले से संबंधित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
बाल अपचारी के विरुद्ध थाना गहमर में दर्ज मुकदमा संख्या 111/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(1), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला पंजीकृत है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक श्री गामालाल
- थाना गहमर पुलिस टीम, जनपद गाजीपुर
