Connect with us

बलिया

पुलिस सहायता केंद्र के नव निर्मित द्वितीय तल एवं नारी मिशन शक्ति भवन का किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

चितबड़ागांव में पुलिस सुविधाओं के विस्तार को मिली नई दिशा, पुलिसकर्मियों के लिए नवीन मेस का भी उद्घाटन

आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ होगी पुलिस व्यवस्था, आमजन को मिलेंगी बेहतर सेवाएं : एसपी ओमवीर सिंह

चितबड़ागांव (बलिया)। जनपद में पुलिस सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आदर्श पुलिस सहायता केंद्र चितबड़ागांव मोड़ के नव निर्मित द्वितीय तल का विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही थाना परिसर में नवनिर्मित नारी मिशन शक्ति भवन तथा पुलिसकर्मियों के लिए तैयार नवीन मेस का भी उद्घाटन किया गया।

पुलिस व्यवस्था को मिलेगा आधुनिक आधार

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवनों के निर्माण से पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगी। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से आम नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

उन्होंने नारी मिशन शक्ति भवन को महिला सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

Advertisement

जनहित में पुलिस के प्रयास सराहनीय : चेयरमैन

प्रशासन और स्थानीय निकाय के समन्वय पर दिया जोर

कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रशासन एवं स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नई सुविधाओं से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।

गणमान्य नागरिक और अधिकारी रहे मौजूद

लोकार्पण समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी, धर्मात्मा नंद गुप्ता, अमर सिंह, चंदन सिंह, डॉ. विनीत गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने किया भवनों का निरीक्षण

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नव निर्मित भवनों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन नई व्यवस्थाओं से पुलिस कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page