गाजीपुर
पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी
Loading...
Loading...
गाजीपुर (जयदेश)। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखते हुए परेड कराई।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में थानों से आई डायल 112 (यूपी-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।

साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Continue Reading
