गाजीपुर
जंगीपुर में पशु तस्कर गिरफ्तार, भैंस के आठ पड़वे बरामद
गाजीपुर (जयदेश)। जंगीपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जंगीपुर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 01 गजनफरनगर, कस्बा जंगीपुर से इजहार कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, इजहार कुरैशी (पुत्र नींबुलाल कुरैशी, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01 गजनफरनगर कस्बा जंगीपुर, थाना जंगीपुर, गाजीपुर) द्वारा आठ भैंस के पड़वों को निर्दयता पूर्वक बांधकर रखा गया था तथा उन्हें काटने की फिराक में था। पुलिस ने मौके से आरोपित को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी के दौरान पुलिस ने सात जीवित भैंस के पड़वे, एक मृत भैंस का पड़वा तथा एक अवैध चाकू बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 53/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना जंगीपुर गाजीपुर तथा मु0अ0सं0 83/26 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जंगीपुर, गाजीपुर शामिल हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष जंगीपुर और उनकी टीम द्वारा की गई।
