Connect with us

वाराणसी

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कि आज ( 21 मई ) पुण्यतिथि पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वाराणसी में भी लहुराबीर स्थित कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया और देश के प्रति उनके योगदान को सराहा।

राजीव गांधी की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि, 21वीं सदी भारत की होगी और भारत कंप्यूटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया की अगुवाई करेगा। भारत के पास असीम ऊर्जा है। हम अपने इस ऊर्जा को राष्ट्र के विकास में लगाकर भारत को दुनिया का सबसे मजबूत राष्ट्र बनाएंगे। हम एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां हमारी माताएं और बहनें, ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में अपनी मेधा का सर्वोत्तम प्रयोग कर विकास के इस रास्ते में बराबर की हिस्सेदार बनेंगी। कोई भी देश तब तक अपना सम्पूर्ण विकास नहीं कर सकता जब तक कि वहां की नारी शक्ति को विकास की मुख्य धारा से नही जोड़ा जाता। हमें सच्चाई के साथ इस सच को स्वीकार करना होगा।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि, दिखावे के लिए आज मातृ शक्ति वंदन करने वालों को स्वर्गीय राजीव गांधी जी जैसे महान राजनेताओं से सीख लेने की जरूरत है। राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में महिला आरक्षण, पंचायती राज में महिलाओं की उपस्थिति, वोट देने की उम्र सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष करना, भारत का डिजिटलाइजेशन, कम्प्यूटरीकरण बेहद जैसे महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा किए गए।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस डिजिटल इंडिया का नारा देते नही थकते। एक समय था कि जब राजीव गांधी ने भारत में डिजिटलाइजेशन की शुरुआत की, तब इन्हीं के पुरखों ने इसका पुरजोर विरोध किया था।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मैदागिन चौराहे स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने गगनभेदी स्वर में राजीव गांधी अमर रहें के उद्घोष के साथ अपने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पार्टी की तरफ से लहुराबीर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे अपनी भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, डॉ राजेंद्र गुप्ता, अरुण सोनी, रियाज अहमद बबलू, डॉ नृपेंद्र नारायण सिंह, विकास कौंडिल्य, अनुभव राय, रोहित दूबे, जितेंद्र मिश्रा, छांगुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page