Connect with us

गाजीपुर

परिषदीय विद्यालयों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी ड्रेस वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली ब्लॉक मुख्यालय में शिक्षकों की बैठक आयोजित

एनआरएलएम के तहत महिला सशक्तिकरण और पीएम सूर्य घर योजना पर हुई चर्चा

देवकली (गाजीपुर)। ब्लॉक मुख्यालय देवकली परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के समस्त शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को समूह की महिलाओं द्वारा सिले गए ड्रेस वितरित किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों को इस पहल के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक सहयोग सुनिश्चित करें।

पीएम सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टाटा पावर सोलर रूफ के प्रतिनिधियों ने योजना के विभिन्न पहलुओं और लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement

कई शिक्षक और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अशोक यादव, लालजी यादव, पंकज चतुर्वेदी, मणिकांत त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव, विनोद यादव, अवधेश कुमार, धनंजय सिंह, विजय सिंह, रणजीत कुमार एवं महेंद्र प्रताप सिंह यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने की, जबकि संचालन आरपी अशोक यादव ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page