Connect with us

गाजीपुर

परिवार परामर्श केंद्र में 30 मामलों की सुनवाई संपन्न, छह का निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र, पुलिस लाइन गाजीपुर में पति-पत्नी से जुड़े कुल 30 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से छह मामलों में दोनों पक्षों को मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति से विवाद सुलझाने में सफलता मिली। इन मामलों में दोनों पक्षों ने गिले-शिकवे भुलाकर सहमति से विदाई ली।

नौ मामलों में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्रवाई का सुझाव देते हुए उनकी फाइलें बंद कर दी गईं। वहीं, नौ अन्य मामलों में विवाद सुलझने के बाद संबंधित फाइलों को बंद किया गया। शेष छह मामलों में कोई समाधान नहीं निकल सका, जिसके चलते अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है।

Loading...

इन मामलों के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, सोनिया सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, आरक्षी शिव शंकर और महिला होमगार्ड विमला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page