Connect with us

वाराणसी

पंचकोशी यात्रियों को वितरित की गई खाद्य सामग्री

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नागरिकों ने चलाया विशेष अभियान

विभिन्न धर्मशालाओं और मंदिरों में लाई, चना, गुड़ एवं पेयजल का किया गया वितरण

वाराणसी। पंचकोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से मंगलवार को शिवपुर क्षेत्र में विभिन्न धर्मशालाओं और मंदिरों में खाद्य सामग्री एवं पेयजल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा कार्य में क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

Advertisement

शिवपुर स्थित रामलीला मैदान धर्मशाला, अष्टभुजा मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर तथा हनुमान धर्मशाला में सुबह से ही सेवा कार्य शुरू हो गया। इस दौरान पंचकोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को लाई, चना, गुड़ और शुद्ध पेयजल वितरित किया गया।

श्रद्धालुओं ने की सेवा भावना की सराहना

यात्रियों ने स्थानीय नागरिकों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि यात्रा के दौरान इस प्रकार की व्यवस्थाएं उन्हें ऊर्जा और राहत प्रदान करती हैं।

समाजसेवियों और नागरिकों ने निभाई सक्रिय भूमिका

Advertisement

आयोजकों ने बताया कि पंचकोशी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा कार्य में क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम में अरविंद सिंह पिंकू, सुभाष शुक्ला, हनुमान धर्मशाला के पुजारी, अजय केसरी, अशोक यादव सहित अन्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page