Connect with us

वाराणसी

‘पंचकोशी परिक्रमा मार्ग’ का जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था‌ डॉ. एस् चन्नप्पा और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा संयुक्त रूप से पंचकोशी परिक्रमा मार्ग और प्रथम पड़ाव कन्दवा थाना मण्डुवाडीह व द्वतीय पड़ाव भीमचण्डी थाना राजातालाब का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने, रास्ते की मरम्मत, पानी की व्यवस्था, शौचालय, बिजली, साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया।

Loading...

इस दौरान जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि, सावन के महीने को देखते हुए काशी में लाखों की संख्या में कांवरियां आएंगे। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए कांवरियों के मार्ग में जितने भी व्यवधान आ रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर ही दुरुस्त कर लिया जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page