Connect with us

वाराणसी

जल ही जीवन और पौधारोपण सबसे उन्नत साधन : बिपिन चंद्र राय, प्रधानाचार्य

Published

on

Loading...
Loading...

जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में फलदार और छायादार पौधौं का हुआ रोपण

वाराणसी (रोहनिया)। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज के परिसर तथा मैदान में मंगलवार को स्काउट एवं गाइड के बैनर तले अध्यापकों और स्काउट छात्रों के साथ प्रधानाचार्य विपिन चंद्र राय ने फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया।

Loading...

इस दौरान प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। जल ही जीवन है जिसके अंतर्गत पौधारोपण ही सबसे उन्नत साधन है। पेड़ पौधों के माध्यम से ही प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है ,पेड़ पौधे ही हमें छाया के साथ-साथ फल फूल प्रदान करते हैं इसलिए उनका संरक्षण करना हम लोगों का परम कर्तव्य है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य बिपिन चंद्र राय, रेवती रमन शर्मा स्काउट मास्टर, विनोद सिंह, सत्येंद्र कुमार राय ,रश्मि बाला सिंह, नीलिमा सिंह, शालिनी सिंह, सूर्यभान पाल, मनोज सिंह, संजय कुमार, विकास सिंह ,निशांत सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page