Connect with us

भदोही

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सर्वोदय विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना, खेल मैदान के विकास और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, रया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों से संवाद कर पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार यादव ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय विगत पांच वर्षों से प्रदेश स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में चयन हुआ है, जबकि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से भी नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया। इनमें खेल मैदान के विकास और विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। लाल बिहारी यादव ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षकों से भी गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार यादव ने नेता प्रतिपक्ष को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page