Connect with us

भदोही

आरआरसी के अधूरे निर्माण पर डीपीआरओ सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

सचिवों को चेतावनी

समय से निर्माण पूरा न होने पर रुकेगा वेतन, विभागीय कार्रवाई के भी दिए संकेत

ज्ञानपुर (भदोही)। जनपद में निर्माणाधीन रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के अधूरे कार्यों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. सपना अवस्थी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता और तय मानकों के अनुरूप सभी आरआरसी का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

डीपीआरओ ने कहा कि जनपद में अभी भी बड़ी संख्या में आरआरसी का निर्माण कार्य अधूरा है। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों और सचिवों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए अधूरे कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने अथवा गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों की जवाबदेही तय की जाएगी। ऐसे मामलों में वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

Advertisement

डॉ. सपना अवस्थी ने बताया कि रिसोर्स रिकवरी सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से गांवों में निकलने वाले कचरे के उचित संग्रह, पृथक्करण और निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना है। इससे गांवों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि आरआरसी निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जहां कार्य धीमा है, वहां तेजी लाकर निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा कराएं। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की भी हिदायत दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page