Connect with us

वाराणसी

नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के ओर्रा गांव स्थित अमृत सरोवर में मंगलवार सुबह नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ओर्रा गांव के रहने वाले प्रेमचंद अग्रहरी (26 वर्ष) सुबह करीब 7 बजे अमृत सरोवर में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। करीब नौ बजे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Loading...

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रामचंद्र अग्रहरी ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page