Connect with us

वाराणसी

पुराने मुकदमे की रंजिश में 25 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपितों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सोमनाथ पांडेय के मुताबिक गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उधरनपुर निवासी सुभाष राय उर्फ चिंटू, विजय सिंह और उनके कुछ सहयोगी उनके घर पहुंचे और पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे।

आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने 25 लाख रुपये की मांग की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।सोमनाथ पांडेय ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सुभाष राय के खिलाफ 17 लाख 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस जांच के बाद इस मामले में चार्जशीट भी अदालत में दाखिल की जा चुकी है। आरोप है कि उसी मुकदमे को लेकर अब लगातार दबाव बनाया जा रहा है ताकि समझौता कराया जा सके या मामला वापस लिया जाए।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों ने घर पहुंचकर अभद्रता की, जिससे परिवार के लोग भयभीत हैं।

घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाष राय उर्फ चिंटू, विजय सिंह समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page