Connect with us

गाजीपुर

नवागत एक्सईएन प्रहलाद कुमार का जोरदार स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान का आश्वासन

विद्युत मजदूर पंचायत संगठन ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं, ट्रांसफॉर्मरों की फेंसिंग कराने पर भी दिया जोर

जमानिया (गाजीपुर)। जयदेश। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में नवागत अधिशासी अभियंता प्रहलाद कुमार के पदभार ग्रहण करने पर सोमवार को विद्युत मजदूर पंचायत संगठन की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवागत एक्सईएन का स्वागत किया और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

विद्युत समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत में अधिशासी अभियंता प्रहलाद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति अथवा शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

ट्रांसफॉर्मरों की सुरक्षा पर भी होगी निगरानी

ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सुरक्षा जाली नहीं होने के सवाल पर एक्सईएन ने कहा कि ऐसे स्थानों को बिजनेस प्लान के तहत चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। आवश्यकता वाले स्थानों पर जल्द से जल्द फेंसिंग कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

कार्यक्रम में जिला संरक्षक शिव दर्शन सिंह ‘मामा जी’, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, जिला मंत्री अश्वनी सिंह, कैशियर संजय भैया, वेदांत त्रिपाठी, तेजस राज, शहस्त्रजीत यादव, राजेश गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, जितेंद्र विश्वकर्मा, उपेंद्र ओझा, रविंद्र यादव, नीलमणी यादव, दीपक कुमार, अखिलेश यादव, विनोद यादव और शिवराम सिंह समेत संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

बेहतर विद्युत व्यवस्था पर रहेगा जोर

नवागत एक्सईएन ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page