Connect with us

वाराणसी

नमो घाट पर बिछड़ी मासूम को पर्यटक पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के नमो घाट पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था के तहत थानाध्यक्ष पर्यटक गौरव कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान नाविकों को लाइफ जैकेट सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

Loading...

गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मासूम बच्ची घाट पर रोते हुए भटक रही है। पुलिस टीम ने तत्काल बच्ची को संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में बच्ची को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया। परिजनों ने बताया कि वे गोपीगंज से घूमने आए थे और फोटो खींचने के दौरान बच्ची बिछड़ गई थी। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पर्यटक पुलिस टीम का आभार जताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page