Connect with us

गाजीपुर

धरवां में कल मनाया जाएगा शहीद शेषनाथ यादव का 39वां शहादत दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

नंदगंज (गाजीपुर)। कारगिल वीर शहीद शेषनाथ यादव का 39वां शहादत दिवस 15 जून (सोमवार) को धरवां गांव में श्रद्धांजलि समारोह के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे शहीद शेषनाथ यादव की भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी। इसके पश्चात वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विचार गोष्ठी में याद किए जाएंगे शहीद के बलिदान

श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत स्मृति सभा एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वक्ता शहीद शेषनाथ यादव के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Advertisement

इस संबंध में शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज यादव तथा अमर शेषनाथ इंडेन सर्विस के प्रबंधक समिरन यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page