Connect with us

वाराणसी

देव दीपावली आज, उपराष्ट्रपति करेंगे नमो घाट का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

देश दुनिया से जुटेंगे 10 लाख से अधिक पर्यटक

वाराणसी। देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए काशी तैयार है। शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में इस आयोजन में शामिल होंगे। वे नमो घाट का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

84 घाटों पर 17 लाख दीपक
जनसहभागिता से काशी के 84 घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि चेतसिंह घाट पर 25 मिनट के थ्री डी लेजर शो का आयोजन शाम 5:30 बजे, 7:00 बजे, 8:00 बजे और 8:45 बजे चार बार होगा। दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चक मां गंगा की आरती करेंगे, जबकि राजघाट पर 101 महिलाएं पहली बार गंगा आरती करेंगी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
शीतला घाट पर मनोज तिवारी और नमो घाट पर कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाएंगे। शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बाबा विश्वनाथ के दरबार को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दीप जलाए जाएंगे और विशेष पूजा होगी।

Advertisement

वीवीआईपी अतिथि विवेकानंद क्रूज पर
कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने वीवीआईपी अतिथियों के लिए विवेकानंद क्रूज बुक किया है। इसी क्रूज से उपराष्ट्रपति और अन्य अतिथि नमो घाट पर देव दीपावली का आनंद लेंगे। जल पुलिस और एंबुलेंस क्रूज के आसपास तैनात रहेंगी।

10 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचने की उम्मीद
आयोजन में 10 लाख से अधिक पर्यटकों के शामिल होने की संभावना है। झांकियों में गुरुनानक देव, गौतम बुद्ध और सामाजिक संदेश देने वाले प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होंगे। काशी की भव्यता और आध्यात्मिकता को इस आयोजन से एक नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page