Connect with us

गोरखपुर

देवरिया में सपा का ‘हर बूथ, एक पेड़’ अभियान, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

महुआबारी में सातवें दिन चला अभियान, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का भी दिलाया गया संकल्प

देवरिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के महुआबारी में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से “हर बूथ, एक पेड़” तथा “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के सातवें दिन कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में धीरज यादव, लारेब रहमान, बलवंत पहलवान, मनीष सिंह सैथवार, अभिषेक यादव, सिंटू, विनय, आलिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा मौजूद रहे। अभियान के दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी प्रतिभागियों ने अपने ऊपर लेने का संकल्प व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page