Connect with us

वाराणसी

दहेज लोभी पति ने पहली पत्नी को मायके छोड़ रचाई दूसरी शादी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – ज्योति श्रीवास्तव

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के बसनी निवासी शिल्पा देवी ने अपर पुलिसउपायुक्त गोमती जोन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता ने अपने दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मेरी शादी सन 2018 में मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी विवेक जायसवाल के साथ हुई है। शादी के एक सप्ताह बाद से ही मेरे पति विवेक, ससुर संतोष, जेठ राजू, जेठानी आकांक्षा, ननद कविता व सुमन तथा ननदोई विनोद जायसवाल दहेज को लेकर मुझे तरह तरह से प्रताड़ित करने लगे और 5 जनवरी 2019 को सब ने मिलकर मुझे सिर्फ एक कपड़े में मुझे मेरे मायके में छोड़ दिया तथा 31 जनवरी 2023 को मेरे ससुराल के लोगों ने मिलकर मेरे पति विवेक की दूसरी शादी करा दी।

Loading...

अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के आदेश पर बड़ागाँव पुलिस सभी आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page