Connect with us

दुर्घटना

दर्शनार्थियों से भरी पिकअप से टकरायी तेज रफ्तार कार, 14 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद के लालपुर चट्टी के पास नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज कुंभ से लौट रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार पीछे से दर्शनार्थियों से भरी पिकअप से टकरा गई, जिससे कुल 14 लोग घायल हो गए।

हादसे में अर्टिगा कार सवार निखिल कुमार (30), पूनम देवी (32), मुस्कान (14), खुशी (16), मीरा देवी (60), कृष्णा (9) समेत एक अन्य घायल हो गए। ये सभी वाराणसी के सलारपुर निवासी थे और कुंभ स्नान कर लौट रहे थे। वहीं, पिकअप में सवार 27 लोगों में से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दुबीया नेवादा (गाजीपुर) के राजकुमार राजभर (32), संतोष राजभर (38), जीतन राम (60), रविन्द्र राजभर (35), देवेंद्र राजभर (40), समंती देवी (45), गिरजा देवी (52) और सुमन देवी (29) शामिल हैं।

सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। इस हादसे से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया कि मिर्जामुराद हाईवे दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है, जहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page