Connect with us

वाराणसी

थानाध्यक्ष निकिता की ग्राम प्रधानों संग विशेष बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लोहता थाने की नवागत थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने शुक्रवार को थाना परिसर में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।

थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रधानों से अपील की कि वे अपने गांवों में होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तत्काल दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम प्रधान और समाज के अन्य जिम्मेदार लोगों की भागीदारी के बिना अपराध पर लगाम लगाना संभव नहीं है। छोटी से छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें और पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते समाधान सुनिश्चित हो सके।

बैठक में लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के प्रधान उपस्थित रहे, जिससे इस पहल को व्यापक समर्थन मिला। थानाध्यक्ष निकिता सिंह की यह पहल अपराधमुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page