Connect with us

सियासत

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय, शपथ के दौरान प्रोटोकॉल भूले

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी. जोसेफ विजय को दी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की बधाई

नई दिल्ली। तमिलनाडु को सी. जोसेफ विजय के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है। रविवार को जब विजय शपथ लेने के लिए मंच पर पहुंचे तो उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और वह स्वयं भी काफी उत्साहित नजर आए। इसी उत्साह में उनसे एक चूक हो गई।

दरअसल, समर्थकों के जोश के बीच विजय प्रोटोकॉल भूल गए और शपथ ग्रहण के दौरान ही भाषण देने लगे। इस पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने उन्हें टोकते हुए कहा कि पहले शपथ लेने की प्रक्रिया पूरी करें। वही पढ़ें जो लिखकर दिया गया है। इसके बाद विजय को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह तुरंत रुक गए।

Advertisement

बता दें कि, शनिवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था। विजय ने रविवार सुबह 10 बजे के बाद चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित नौ अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Loading...

मुख्यमंत्री बनते ही सी. जोसेफ विजय ने मंच पर ही तीन आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इन आदेशों में हर घर को 200 यूनिट बिजली फ़्री करना, नशे की समस्या से निपटने के लिए हर ज़िले में विशेष बल बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाना शामिल है।

प्रधानमंत्री ने जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उनके नए कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं और राज्य के लोगों के कल्याण और विकास के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;”तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री सी. जोसेफ विजय को बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page