गाजीपुर
तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को सब इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने जगदीशपुर तिराहा के पास दबिश देकर अभियुक्त परमानन्द सिंह (पुत्र स्व० हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम कैथवलियां थाना सैदपुर, गाजीपुर, उम्र करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा 12 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 150/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना सैदपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है।
